Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh News: कलयुगी बेटे ने मां को थाने में लगाई आग, फिर बनाने लगा वीडियो, महिला की हालत गंभीर

Aligarh News: कलयुगी बेटे ने मां को थाने में लगाई आग, फिर बनाने लगा वीडियो, महिला की हालत गंभीर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Aligarh News: अलीगढ़ में एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को थाना परिसर में ही आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला चीखने—चिल्लाने लगी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एसएसपी अलीगढ़ ने कहा कि, दो पक्षों के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा है। महिला के बेटे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि हेमलता का अपने पति के मामा यानी परिजनों से कब्जे और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर एफआईर लिखी गई थी, जिसमें चार्जशीट लग गयी है। मामले को लेकर एक एफआईआर लिखवाई गई और उसमें चार्जशीट लग गई है। आज दोनों पक्षों को इसलिए बुलवाया गया था कि इन्हें मकान चाहिए तो किसी और जगह बनवा दो। इनमें पैसों को लेकर बात चल रही थी, पर यह पैसे को लेकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए।

पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि, महिला वहां से बाहर गई, उसके बेटे ने लाइटर से आग लगा दी। इसका वीडियो थाने के सीसीटीवी फुटेज में है। जब तक पुलिस महिला के बेटे को रोक पाती तब तक उसने मां को आग लगा दी। आग बुझाने की पुलिसकर्मियों ने भरपूर कोशिश की, जिसमें पुलिसकर्मी के हाथ भी जले हैं। महिला को अस्पताल ले जाया गया है, जहां महिला की हालत सही है, डॉक्टर ने बताया है कि महिला लगभग 40 फीसदी जली है। महिला के ​परिवार वालों को ये वीडियो दिखा दी गयी है।

 

पढ़ें :- बहू को बचाने आई ताई, भतीजे ने कुल्हाड़ी से काट डाला; सीतापुर में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी
Advertisement