Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh Training Aircraft Crashed : यूपी में ट्रेनी विमान क्रैश, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

Aligarh Training Aircraft Crashed : यूपी में ट्रेनी विमान क्रैश, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़। अलीगढ़ का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (Training Aircraft) कासगंज की पुलिस लाइन के पीछे हाईवे के सहारे गिर गया। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट में सवार एकमात्र महिला पायलट घायल हुई है, जिसका उपचार चल रहा है।

पढ़ें :- 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति थी खराब, व्यापारी खुद को नहीं महसूस करते थे सुरक्षित: सीएम योगी

आज दोपहर चार बजे के लगभग अलीगढ़ एयरपोर्ट (Aligarh Airport) पर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चेतक एविएशन (Chetak Aviation)   का एक एयरक्राफ्ट कासगंज के ऊपर से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि उसमें एकमात्र महिला पायलट कायनात खान मौजूद थीं। किसी तकनीकि गड़बड़ी के कारण एयरक्राफ्ट ने एक-दो चक्कर लगाए और वह बिजली के तार से टकराकर पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा हाईवे (Bareilly-Mathura Highway) के किनारे गिर गया। एयरक्राफ्ट में मौजूद महिला पायलट कायनात खान (Female pilot Kainat Khan) हादसे में गंभीर घायल हो गईं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अलीगढ़ से एयरक्राफ्ट की टीम पहुंच गई है।

अभी तक अपडेट

निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे (Bareilly-Mathura Highway)  के किनारे पुलिस लाइन के पीछे तकनीकी खराबी के कारण एक प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट (Training Aircraft)  सोमवार शाम चार बजे क्रेश होकर गिर गया। विमान को महिला पायलट 27 वर्षीय कायनात खान (Kainat Khan) पुत्री कादरखान निवासी मुबई उड़ा रही थी। जो गंभीर रूप से जख्मी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरक्राफ्ट क्रेश होने की घटना के बाद जिले के कई अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। यह बताया जा रहा है कि इस विमान ने अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी (Dhanipur Airstrip) से उड़ान भरी थी। यह चेतक अविएशन कंपनी का प्लेन है।

अलीगढ़ एयरपोर्ट निदेशक सत्यब्रत सारस्वत हादसे पर बयान

पढ़ें :- अब यूपी में No कर्फ्यू no दंगा यूपी में सब चंगा, पहले यूपी की पहचान थी देख सपाई बिटिया घबराई:- मुख्यमंत्री योगी 

अलीगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक सत्यब्रत सारस्वत (Satyabrat Saraswat, Director of Aligarh Airport) ने बताया कि चेतक एविएशन (Chetak Aviation) के इस विमान ने दोपहर 3:30 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के ठीक आधे घंटे बाद, यानी शाम 4 बजे, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद अलीगढ़ एयरपोर्ट और चेतक एविएशन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महानिदेशक नागरिक उड्डयन (DGCA) को भी सूचित कर दिया गया है। अब डीजीसीए (DGCA) की एक विशेष टीम मौके पर आकर हादसे के कारणों की जांच करेगी।

सारस्वत ने बताया कि शुरुआत में अनुमान लगाया जा रहा था कि विमान अकराबाद के आसपास कहीं गिरा होगा, लेकिन बाद में तकनीकी सहायता से उसकी सटीक लोकेशन की जानकारी मिल सकी। इस हादसे में विमान उड़ा रही महिला पायलट घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसाग्रस्त विमान चेतक एविएशन (Chetak Aviation)  का है, जिसका पंजीकरण नंबर वीटी एएफबी है। यह सेना एयरक्राफ्ट कंपनी द्वारा निर्मित एक टू-सीटर, फिक्स गियर लाइट पिस्टन एयरक्राफ्ट है। इस तरह के विमानों का इस्तेमाल आमतौर पर प्राइवेट पायलट लाइसेंस और कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (Commercial Pilot License) के लिए जरूरी उड़ान के घंटे अर्जित करने के लिए किया जाता है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Advertisement