Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमनमणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमनमणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता की आवाज मजबूती और स्पष्टता के साथ उठाई। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की मौजूदगी में उन्होंने विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी।

पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य

पूर्व विधायक ने कहा कि जनता के हक और अधिकार से जुड़े किसी भी मुद्दे पर समझौता नहीं, बल्कि समाधान चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही।

अमनमणि त्रिपाठी ने कहा, “जनता की आवाज मेरी आवाज है। जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत के साथ जनता के साथ खड़ा हूं।” उनके इस रुख ने समाधान दिवस में मौजूद लोगों के बीच उनकी जनता से सीधी जुड़ाव वाली छवि को और मजबूत किया।

इस दौरान प्रहलाद प्रसाद, राहुल त्रिपाठी, फैज खान समेत दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- मेरठ में फिर दहले Delivery Boys, खराब सड़क के चलते ऑर्डर कैंसिल करने पर हुआ विवाद

Advertisement