Amazing records in cricket: क्रिकेट में आएदिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी हैं, जो असंभव से लगते हैं। ऐसे ही दो रिकॉर्ड क्रिकेट जगत के लिए आज भी मिशाल हैं। इनमें एक रिकॉर्ड भारत के महान ऑल राउंडर कपिल देव के नाम दर्ज है, जबकि दूसरा पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज इमरान खान ने बनाया था। आइये जानते हैं इन दोनों रिकॉर्ड्स के बारे में-
पढ़ें :- महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब CSK में नई जिम्मेदारी के साथ आएंगे नजर
इमरान खान ने 21 साल के टेस्ट करियर में नहीं फेंकी No Ball
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्वविजेता कप्तान इमरान खान की गिनती दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में होती है। इमरान ने लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट में अपना योगदान दिया। हालांकि, उन्होंने अपने 21 साल के पूरे टेस्ट क्रिकेट करियर के दौरान कभी भी एक भी नो बॉल नहीं डाली, जो गलती आज के समय में गेंदबाजों के लिए आम बात बन गयी है। कभी कभी नो बॉल का खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ता है।
बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान के नाम 88 टेस्ट मैच में 362 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है और इस दौरान उन्होंने कभी भी कोई नो बॉल नहीं फेंकी है।
पढ़ें :- अब किसे चुनेंगी काव्या मारन? IPL 2027 से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस बाहर, इस धुरंधर पर होगी SRH की नजर
कपिल देव अपने 16 साल के करियर नहीं हुए Run-Out
कई बार बल्लेबाज रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठते हैं, लेकिन भारत के विश्वविजेता कप्तान कपिल देव अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कभी भी रन आउट नहीं हुए। बता दें कि पूर्व भारतीय कपिल देव के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 687 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में कुल 9031 रन बनाए थे। वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महान ऑलराउंडर रहे हैं।