Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गजब : दिखाया बेटी को निकाह करा दिया विधवा मां से, विरोध करने पर रेप केस में फंसाने की धमकी, मेरठ SSP से लगाई गुहार

गजब : दिखाया बेटी को निकाह करा दिया विधवा मां से, विरोध करने पर रेप केस में फंसाने की धमकी, मेरठ SSP से लगाई गुहार

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। यूपी (UP) में मेरठ जिले (Meerut District) के ब्रह्मपुरी थाना (Brahmapuri Police Station) क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी ही भाभी और भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। मेरठ एसएसपी (Meerut SSP) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उस के भाई और भाभी में मिल कर धोखे उसकी शादी उससे 25 साल बड़ी विधवा महिला से करा दी। साथ ही विरोध करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी मिल रही है। बुधवार को युवक एसएसपी से मिला और मदद की गुहार लगाई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बता दें कि मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना (Brahmapuri Police Station) क्षेत्र का है, जहां के तारापुरी का रहने वाला अजीम नामक युवक ने बुधवार को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा। अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपने बड़े भाई नदीम व भाभी शायदा के साथ पैतृक घर में रहता है।

प्रार्थना पत्र में अजीम ने क्या कहा?

प्रार्थना पत्र में अजीम ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2025 को ईद के दिन उसकी भाभी शायदा ने उसे यह कहकर फाजलपुर बुलाया कि उसकी शादी अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा की बेटी मंतशा से करवाई जाएगी। अजीम भरोसा कर वहां पहुंचा, और उसको वहां लड़की दिखाई गई तो उसने शादी के लिए हां कर दी उसी शाम निकाह तय हो गया।

जानिए पूरा मामला

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

फाजलपुर की बड़ी मस्जिद में जब मौलाना निकाह पढ़ाने लगे, तब अजीम को पता चला कि उसकी शादी मंतशा से नहीं बल्कि उसकी मां, 25 साल बड़ी विधवा महिला ताहिरा से करवाई जा रही है। जब अजीम ने विरोध किया, तो आरोप है कि उसके भाई नदीम, भाभी शायदा और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा।

युवक ने आरोप लगाया कि तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। अजीम का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement