Ambati Rayudu on RCB Defeat: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का एक बार फिर ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। अहमदाबाद में बुधवार को खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से मात दी और दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, बेंगलुरु की हार पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ चिखने-चिल्लाने से IPL ट्रॉफी नहीं जीत सकते।
पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने कहा, ‘अगर आप आरसीबी की बात करें तो इससे पता चलता है कि सिर्फ जुनून और जश्न ही आपको ट्रॉफी नहीं दिला सकता। सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने से आपको आईपीएल ट्रॉफी नहीं मिल जाती। यह मत सोचिए कि आप सिर्फ सीएसके को हराकर ट्रॉफी जीत लेंगे।’ रायडू के इस बयान की विराट कोहली और आरसीबी के फैंस सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना कर रहे हैं। यहां तक एक्स प्लेटफॉर्म पर ‘Rayudu’ ट्रेंड कर रहा है।
बता दें कि इससे पहले लीग स्टेज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ से बाहर कर दिया था। जिसके बाद दोनों टीमों के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है। वहीं, रायडू के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।