पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नौतनवा स्थित कैंप कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
पढ़ें :- पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के समर्थकों ने नौतनवा में मनाया जन्मदिन
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और संविधान निर्माण में उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र की नींव है। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख प्रहलाद प्रसाद, मकबूल खान, पूर्व प्रधान गिरीश यादव, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ पाठक, पूर्व प्रधान विक्रम यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन, हरिकेश मणि त्रिपाठी, फैज खान, तैयब खान, राहुल त्रिपाठी, आदर्श पाण्डेय, विनीत पाण्डेय, शुभम त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक एकता, संविधान मूल्यों और समानता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट