Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमेरिका ने तेल पर चला अपना नया दांव, कहा- नहीं करेंगे जनरल लाइसेंस रिन्यू

अमेरिका ने तेल पर चला अपना नया दांव, कहा- नहीं करेंगे जनरल लाइसेंस रिन्यू

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका उस जनरल लाइसेंस को रिन्यू नहीं करेगा, जो चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बीच रूसी और ईरानी तेल से जुड़े सीमित लेन-देन की अनुमति देता था। बेसेंट ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम रूसी तेल और ईरानी तेल पर जनरल लाइसेंस को रिन्यू नहीं करेंगे। यह वह तेल था जो 11 मार्च से पहले पानी में था। वह सब इस्तेमाल हो चुका है। इस बीच अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ़ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनका निशाना ईरान का अवैध तेल परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर बताया है। इसमें लगभग दो दर्जन कंपनियां और जहाज़ शामिल हैं।

पढ़ें :- ईरान के आगे झुका अमेरिका! जंग के बीच ईरानी तेल से 30 दिनों के लिए हटाया प्रतिबंध

अपने बयान में ट्रेजरी विभाग ने कहा कि ये संस्थाएं एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा थीं जो ईरानी तेल शिपिंग से जुड़ी हस्ती मोहम्मद हुसैन शमखानी से जुड़ा था। मोहम्मद हुसैन शमखानी ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के एक वरिष्ठ सलाहकार के बेटे हैं। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ईरान की अवैध तस्करी और आतंकी प्रॉक्सी नेटवर्क को खत्म करना जारी रखेगा। यह घोषणा ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के अमेरिका के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में, ऐसे समय में जब यह क्षेत्र चल रहे संघर्ष से जुड़ी अस्थिरता और आपूर्ति में रुकावटों से जूझ रहा है। इससे पहले अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने संकेत दिया था कि उसका ईरानी मूल के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के लिए दी गई अस्थायी प्रतिबंध राहत को आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

Advertisement