Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Dance Video: बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, कुछ समय तक अलग-अलग दिखाई देने के बाद कपल एक बार फिर से साथ में नजर आने लगा है.
पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने
इसी बीच जोड़ी ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया. हाल ही में कपल अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ एक फैमिली वेडिंग में पहुंचा, जहां उन्होंने ऐसा धमाल मचाया कि हर कोई देखता रह गया. इस खास मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की कजिन श्लोका शेट्टी के भाई की हाल ही में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए पूरा बच्चन परिवार पुणे पहुंचा था. शादी के हर फंक्शन में ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक साथ में नजर आए. इतना ही नही इस शादी में तीनों ने मिलकर फिल्म ‘बंटी और बबली’ के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ पर जमकर डांस भी किया.
That moment when Aishwarya Rai hinted Abhishek Bachchan to change the step 🥹🫶#AishwaryaRaiBachchan #AbhishekBachchanpic.twitter.com/qIDhiddS8U
— Empress Aishwarya Fan (@badass_aishfan) April 1, 2025
पढ़ें :- ‘रामायण’ के चक्कर में बिगड़ा TOXIC का खेल, क्या इस साल भी फिल्म नहीं होगी रिलीज ? जानिए पूरा सच
अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी ने पहली बार इसी गाने पर स्क्रीन पर धमाल मचाया था. इस बार उनके साथ छोटी आराध्या भी थी, जिसने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल लूट लिया. बच्चन परिवार का ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.