क्या सच में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आईसीयू में भर्ती थे? क्या बिग बी की सर्जरी हुई थी? और आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया? लेकिन अब खुद अमिताभ बच्चन ने सामने आकर पूरी सच्चाई बता दी है।
पढ़ें :- Video-कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले विराट-अनुष्का, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; सादगी ने जीता दिल
जहाँ एक तरफ कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 की तैयारियां जोरों पर है ,कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने नए सीजन का नया प्रोमो रिलीज किया था। तो इसी बीच ,बॉलीवुड के महानायक और केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अस्पताल, आईसीयू, सर्जरी और रिकवरी का जिक्र किया।
बच्चन साहेब ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘अस्पताल में सर्जरी और फिर ICU में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहा। डिस्चार्ज हो गया और अब घर वापसी। घर वापसी का यह समय सबसे मुश्किल दौर होता है, शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी होती है, यह आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है।’ आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग हिम्मत से इसका सामना करते हैं, कुछ हार मान लेते हैं। जो कोशिश करते हैं और हिम्मत दिखाते हैं, वो हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं करते, वो हालात से समझौता कर लेते हैं और पुरानी शान-ओ-शौकत के सहारे जीते हैं। यह हर कोई खुद तय करता है। दोनों में से कुछ भी गलत नहीं है। स्वस्थ रहें, खुश रहें।’
बस फिर क्या था… उनके इस ब्लॉग को पढ़ते ही सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि बिग बी की तबीयत खराब है, उनकी सर्जरी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखते ही देखते यह खबर तेजी से वायरल हो गई और लाखों फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए। लेकिन जब यह बात अमिताभ बच्चन तक पहुंची, तो उन्होंने खुद अपने ब्लॉग के जरिए इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।
पढ़ें :- NEET विवाद पर राजकुमार राव की अपील, बोले- देश की तरक्की की नींव निष्पक्ष शिक्षा, हिंसा नहीं संवाद चाहिए
बिग बी ने साफ शब्दों में लिखा, “मैं बिल्कुल ठीक हूं। लोगों ने मेरी पोस्ट का गलत मतलब निकाल लिया।” उन्होंने बताया कि ब्लॉग में अस्पताल और आईसीयू का जिक्र उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा नहीं था। वह सिर्फ एक उदाहरण दे रहे थे। अमिताभ बच्चन ने समझाया कि जैसे कोई व्यक्ति बड़ी सर्जरी या आईसीयू से बाहर आने के बाद असली चुनौती का सामना घर लौटने पर करता है, ठीक उसी तरह किसी बड़े खिलाड़ी के लिए हार के बाद खुद को संभालना सबसे कठिन होता है। इसी विचार को समझाने के लिए उन्होंने अर्जेंटीना की हार और फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का उदाहरण दिया था। लेकिन कई लोगों ने इसे उनकी निजी स्वास्थ्य स्थिति से जोड़ लिया और गलतफहमी फैल गई। गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था—”खेल खत्म हो गया है, लेकिन काम अभी भी जारी है।” इस पोस्ट ने भी लोगों की चिंता और बढ़ा दी थी। हालांकि अब खुद अमिताभ बच्चन ने साफ कर दिया है कि उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है।
रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे