Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मुंबई में डूबा Amitabh Bachchan का ‘प्रतीक्षा’, घर के कैंपस तक घुसा बारिश का पानी

मुंबई में डूबा Amitabh Bachchan का ‘प्रतीक्षा’, घर के कैंपस तक घुसा बारिश का पानी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिग बी अमिताभ बच्चन मुंबई के  जुहू इलाके में रहते हैं, ये ताे हर कोई जानता है। यह वही एरिया है, जहां मूसलाधार बारिश होती है, तो सुपरस्टार के बंगले तक पानी पहुंच जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। आइए जानते हैं की कैसे पानी अमिताभ के बंगले तक पहुंचा।बता दें मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बंगला ‘प्रतीक्षा’ जलमग्न हो गया है। जुहू इलाके में बारिश का पानी इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वह महानायक के बंगले के कैंपस तक में घुस गया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- Saif-Kareena and Prince William :  प्रिंस विलियम का सैफ-करीना ने धर्मा प्रोडक्शन पहुंचने पर किया स्वागत, सिनेमा पर चर्चा हुई

घुटनों तक भरा गया पानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई में लगातार बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। अमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां घुटनों तक पानी भरा हुआ है। बता दें कि प्रतीक्षा बिग बी का सबसे पुराना बंगला है, जिसमें वह पहली बार अपने पेरेंट्स के साथ रहे थे। श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन का जन्म यहीं हुआ था। हालांकि बाद में अमिताभ बच्चन फैमिली के साथ जलसा में शिफ्ट हो गए थे।

 

 

पढ़ें :- दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया बदतमीज! बोलीं- 'ना बात करने की तमीज, साथ काम करना बुरे सपने जैसा....
Advertisement