लखनऊ। आजाद अधिकार सेना (Azad Adhikar Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) ने यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बांदा सदर के भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी (BJP MLA Prakash Dwivedi) द्वारा एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला (SDM Naraini Amit Shukla) को थप्पड़ मारे जाने के आरोप से जुड़े मुकदमे की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।
पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा
अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक स्वयं मौके पर थे और उनके द्वारा एसडीएम (SDM) और पुलिस के दीवान विजय सिंह को थप्पड़ मारने के आरोप लग रहे हैं। इसी प्रकार इस मामले के अवैध खनन से जुड़े होने और विधायक की अवैध खनन में संलिप्तता की बात भी भारी चर्चा में है।
बांदा सदर के BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा SDM नरैनी को थप्पड़ मारने और मामले का अवैध खनन से जुड़े होने के आरोप से संबंधित FIR की विवेचना CBI /CID को ट्रांसफर किए जाने की @azadadhikarsena की मांग@CMOfficeUP @UPGovt @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj@PMOIndia pic.twitter.com/mdGmClGjeu
— Amitabh Thakur (Azad Adhikar Sena) (@Amitabhthakur) June 24, 2025
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) ने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा सत्ताधारी पार्टी के दबाव में इन आरोपों की निष्पक्ष विवेचना नहीं हो पाएगी। अतः उन्होंने सच्चाई को सामने लाने और अवैध खनन पर समुचित अंकुश लगाने के लिए मामले की विवेचना सीबीआई (CBI) या कम से कम सीआईडी (CID)को ट्रांसफर करने की मांग की है।