पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की माता के निधन की सूचना मिलते ही रविवार को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सोनौली स्थित उनके मोबाइल प्रतिष्ठान पर पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि “माता का साया परिवार के लिए सबसे बड़ा संबल होता है। उनके निधन से परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।” उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में क्षेत्र के कई व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें दीपक त्रिपाठी उर्फ दीपक बाबा, मोबाइल कारोबारी पवन जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, भाजपा युवा नेता रवि वर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल, नीरज जायसवाल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट