पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर से शुक्रवार की शाम एक भावुक कर देने वाला नजारा सामने आया.जब मदरसा अरबिया गौसिया अहले सुन्नत व जमात सोनौली के परिसर से आतंकवाद के खिलाफ विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों की याद में आयोजित किया गया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
करीब 7:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व मदरसे के मौलाना असगर साहब और सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन हबीब खान ने किया। दोनों ने काली पट्टी बांधकर आतंक के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। मार्च में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए और कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मौलाना असगर ने अपने संबोधन में कहा, “जो लोग निर्दोषों की जान लेते हैं, वे इंसानियत के दुश्मन हैं। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता और हमें मिलकर इसके खिलाफ खड़ा होना होगा।”
नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष हबीब खान ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा, “पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, वह न सिर्फ निंदनीय है बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। हम शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हैं।”
भाजपा नेता रवि वर्मा ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंकी जाएगी. पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायराना हमला भारत की आत्मा पर हमला है. देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और इस मुद्दे पर वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है.”
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
कैडल मार्च के दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘शहीदों अमर रहें’ जैसे नारे लगाकर देश की एकता और अखंडता का समर्थन किया। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि देश की अखंडता को तोड़ने वाली ऐसी घटनाएं हमारे हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं।
सोनौली बॉर्डर से उठी यह एकजुटता की आवाज न सिर्फ स्थानीय लोगों में एक सकारात्मक संदेश छोड़ गई, बल्कि यह भी सिद्ध कर गई कि देश का हर नागरिक आतंकवाद के विरुद्ध एक सुर में खड़ा है—चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से क्यों न हो।
यह आयोजन न सिर्फ एक श्रद्धांजलि था, बल्कि एक संदेश भी दिया कि देशवासियों के दिलों में मानवता, एकता और शांति की लौ आज भी जल रही है।
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से समाजसेवी अहद खान,शकील अहमद, इंशाद अली. हाजी अब्दुल गफ्फार हाजी अनवर अध्यक्ष मोहम्मद ,करम हुसैन,कमरुद्दीन खान, युवा नेता सज्जाद अली, साबिर अंसारी,अनवर हाफिज, आसिफ गुलाम गौस, आदिल, अनीश, वारिस, भोलां महताब, खुशबुद्दीन, मोहम्मद सलीम भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल सुभाष जायसवाल, सपा नेता संजय कनौजिया, सबरे आलम कुरैशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट