पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आग़ाज़ फाउंडेशन ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश की। फाउंडेशन के प्रबंधक वसीम खान के नेतृत्व में गुरुवार को फाउंडेशन कार्यालय में भव्य खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
पढ़ें :- आगरा में नकली दवाओं के मामले में करोड़ों की जब्ती और फर्जी बिलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़
कार्यक्रम में आग़ाज़ फाउंडेशन के महासचिव जावेद कुरैशी, भोला अंसारी, राजीव शर्मा, रिंकू जायसवाल, प्रिंस सिंह राठौर, जगदीश मद्धेशिया, विजय वर्मा, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया, राजकुमार अग्रहरि, पत्रकार विनोद पटवा, अमित जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सहभोज में पहुंचे सभी लोगों ने वसीम खान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की और इसे गंगा–जमुनी तहजीब तथा सामाजिक एकता का बेहतरीन उदाहरण बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक वसीम खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट