Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए: अखिलेश यादव

एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर एसआईटी की टीम जांच कर रही है। एसआईटी की टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए।

पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार

दरअसल, बीते चार दिनों से एसआईटी अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर जांच कर रही है। जांच में संदिग्धों से एसआईटी पूछताछ कर रही है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं और हो जाए आमने-सामने का मुकाबला...सीएम योगी ने दी चुनौती

एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर हमने एसआईटी जांच गठित की है। एसआईटी की जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी, इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि इस विषय में कोई भी ऐसी अनर्गल टिप्पणी या बात न की जाए, जिससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हों। यदि किसी के पास कोई Documented Proof है, तो वह कृपया एसआईटी को उपलब्ध करा दे। एसआईटी उसकी जांच करेगी। अगर कोई अपराधी है, वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।

 

Advertisement