Anant Ambani’s second pre-wedding function: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन का सेलिब्रेशन 28 से 30 मई के बीच होगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी (Anant Ambani) के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन फ्रांस के समुद्र में एक शानदार क्रूज शिप पर होने वाला है.
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
आपको बता दें, अनंत और राधिका 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन (Anant and Radhika’s second pre-wedding function) बेहद प्राइवेट रखा जाएगा.
इसमें अंबानी फैमिली से जुड़े बेहद खास लोग ही शामिल होंगे. इस प्री-वेडिंग फंक्शन (Pre-wedding function) में सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) शामिल हो सकते हैं.
इसके अलावा कपूर फैमिली से आलिया भट्ट भी शामिल हो सकती हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि आकाश अंबानी, रणबीर कपूर के बहुत अच्छे दोस्त हैं. इस फंक्शन में बच्चन फैमिली भी शामिल हो सकती है. साउथ फ्रांस अपनी बेशुमार खूबसूरती और सुंदर नीले समुद्र के लिए पूरे विश्व में फेमस है. यहां का क्रूज टूरिज्म पूरी दुनिया में बेहद फेमस है. विश्व भर से लोग यहां क्रूज पर पार्टी करने आते हैं.
क्रूज शिप की हाईलाइट्स
क्रूज शिप इटली से रवाना होगा और अपनी यात्रा सदर्न फ्रांस में खत्म करेगा। यात्रा 28-30 मई तक चलेगी। इस दौरान क्रूज शिप 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की यात्रा तय करेगा। इस क्रूज शिप पर होने वाले फंक्शंस में कुल 800 मेहमान शिरकत करेंगे। इन 800 मेहमानों की देख-रेख के लिए 600 स्टाफ हर वक्त मौजूद रहेंगे।
दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
यह सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक होगा। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे। बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली के पहुंचने के चासेंज हैं। इसके अलावा बिजनेस जगत से भी कई नामचीन हस्तियां इस क्रूज शिप सेलिब्रेशन में शरीक हो सकती हैं। बता दें कि पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में 1000 से ज्यादा मेहमान जामनगर पहुंचे थे। जहां तक शादी की बात है, तो यह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही जुलाई में होगी।