Anant Radhika Wedding: इन दिनों अनंत और राधिका की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि आज यानी 12 जुलाई को दोनों जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी करने जा रहे हैं। अब बीते दिन अंबानी परिवार ने एंटीलिया में खास शिव शक्ति पूजा रखी थी। जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। इसके बाद अंबानी फैमिली ने मेहंदी का फंक्शन होस्ट किया था।
पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी
लेकिन इस फंक्शन में दुल्हन से ज्यादा अगर किसी के लुक की चर्चा हो रही थी तो वो जाह्नवी कपूर थीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant) आज शादी के बंधन में बंधने वालें हैं। अब हाल ही में बीते दिन हुए मेहंदी नाइट सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर के लुक की काफी चर्चाएं हो रही हैं।
अनंत और राधिका के एंटीलिया में बीते दिन खास शिव शक्ति पूजा रखी गई थी। जहां बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। लेकिन अगर इस फंक्शन में दुल्हन राधिका मर्चेंट से भी ज्यादा किसी ने लाइमलाइट लूटी थी तो वो जाह्नवी कपूर थीं।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं जाह्नवी कपूर ने फंक्शन के दौरान मल्टीकलर वाली लहंगा-चोली पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके इस शानदार लुक को देखकर लोगों की नजरें उन पर से हटने का नाम नहीं ले रही थी।
जाह्नवी कपूर ने अपने इस लुक को और भी ज्यादा शानदार तरीके से निखारने के लिए बालों का जुड़ा बनाया हुआ है, साथ ही गले में हेवी नेकलेस और कानों में बड़े से इयररिंग्स पहना हआ है। माथे पर बिंदी, कजरारी आंखें और मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। साथ ही कैमरे के सामने कातिलाना अदाओं से पोज देती हुई फैंस के दिलों पर खंजर चला रही हैं।
बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फेमस फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना हुआ था जो उन पर काफी जंच रहा था। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं वो अपना बैकलेस डिजाइन वाला ब्लाउज फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वो जब भी अपनी कोई फोटोज इंस्टा पर शेयर करती हैं तो फैंस उनके हर लुक को फॉलो करना पसंद करते हैं।