Anant Singh expelled from JDU : मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी (पूर्व विधायक) को छह साल के जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा है। इसके साथ ही पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द करने की अनुशंसा की है। वहीं, पार्टी से निकाले जाने के बाद बाहुबली नेता अपने चिर-परिचित अंदाज जेडीयू पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि अब पार्टी को औकात पता चलेगा, कुत्ता नहीं पूछेगा।
पढ़ें :- 'ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे...' अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा PDA का नया पोस्टर
विधायक अनंत सिंह ने दो टूक कहा है कि वो अपने स्टैंड पर कायम हैं और जेडीयू से निकाले जाने का उन्हें को अफसोस नहीं है। एक इंटरव्यू में अनंत सिंह ने कहा, ‘पार्टी उनका है, हमको कोई एतराज नहीं है। हम कहने भी नहीं जा रहे हैं कि हमको रखिए। हमको कोई दिक्कत नहीं है। हम उचित काम किए हैं। उचित पर पार्टी निकालता है तो इसपर हमको कुछ नहीं कहना है।’ हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार के लिए उनका सम्मान वहीं रहेगा। वो कही भी रहेंगे उनका सम्मान करते रहेंगे।
बता दें कि अनंत सिंह ने बिहार एमएलसी चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार शुरू करके जेडीयू के खिलाफ बगावत का रुख अपनाया था। जिसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए पार्टी से निष्कासित किया है। वहीं, जब अनंत सिंह से उनकी सदस्यता खत्म करने अनुशंसा पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “वो कुछ भी कर देंगे तो हमको गम नहीं है। हमको ना मरने का गम है और ना ही जीने की खुशी। कुछ भी कर दो। ये लोग अब 12 सीट पर सिमट जाएंगे।”
अन्य किसी दल में शामिल होने के सवाल पर मोकामा विधायक ने कहा, “यह सब अभी तय नहीं है। वो पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देंगे। जनता ही मालिक और भगवान है। हमको निकाल दिया गया है ना, पता लग जाएगा चुनाव आएगा तो। 12 सीट भी नहीं आएगा। ये जो मंत्री बनकर बैठे हैं, तो अभी डेढ़-2 साल है, कुत्ता नहीं पूछेगा। बता दें कि पार्टी की पूर्व विधायक नीलम देवी (सिंह की पत्नी) की प्राथमिक सदस्यता भी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।