Lakme product launch event: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में मुंबई में हुए लैक्मे प्रोडक्ट लॉन्च के इवेंट पर गईं थीं. जहां उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया.अनन्या ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद सुंदर लग रही थीं. उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप और मैक्सी स्कर्ट पहनी थी.
पढ़ें :- लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल, शंख-डमरू बजाकर किया बप्पा का स्वागत
अनन्या ने अपने लुक को ओपन हेयर और लाइट मेकअप से कंप्लीट किया था. उनकी इस इवेंट से फोटोज वायरल हो रही हैं. अनन्या की फोटोज पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा-स्टनिंग. वहीं दूसरे ने ढेर सारी हार्ट इमोजी पोस्ट की.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म खो गए हम कहां में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव नजर आए थे. फिल्म में अनन्या की एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया है. क्रिटिक से लेकर ऑडियन्स तक हर किसी ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की है.