Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) ने ‘बिग बॉस 17’ से खूब सुर्खियां बटोरीं। शो भले ही बंद हो चुका है, लेकिन यह कपल आज भी छाया हुआ है। इनको लेकर मीडिया में लगातार खबरें चलती रहती हैं।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल

आपको बता दें, अब अंकिता ने विक्की (Ankita and Vicky) के साथ हॉस्पिटल से तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस चिंतित हो गए हैं। दरअसल अंकिता हाथ में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि विक्की की तबीयत भी नासाज है।

एक फैन ने लिखा, “क्या मैं अकेला हूं जो ये नहीं समझ पा रहा हूं कि यहां असली मरीज कौन है क्योंकि भले ही अंकिता के हाथ में चोट लगी है, लेकिन मुझे लगता है कि विक्की भैया भर्ती हुए हैं। एक दूसरे यूजर ने दोनों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें लग रहा है कि ये दोनों दिखावा कर रहे हैं।


ऐसे में एक यूजर ने लिखा- “हॉस्पिटल में हो तो रेस्ट करो वहां से भी दिखावा करना है।” दूसरे ने लिखा, “प्यार कितना है वो तो सब बिग बॉस में दिखा है।” तीसरे ने लिखा, “अटेंशन के लिए कुछ भी करेंगे।” बता दें कि विक्की और अंकिता के गाने ‘ला पिला दे शराब’ का प्रीमियर 5 अप्रैल को हुआ था। इस गाने में सौरभ सचदेवा भी उनके साथ नजर आए थे।

 

Advertisement