Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Annual Fastag Pass Pre Booking : एनुअल फास्टैग पास की प्री-बुकिंग शुरू, सिर्फ 2 मिनट में ऐसे खरीदें

Annual Fastag Pass Pre Booking : एनुअल फास्टैग पास की प्री-बुकिंग शुरू, सिर्फ 2 मिनट में ऐसे खरीदें

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देशभर में 15 अगस्त से शुक्रवार से टोल टैक्स चुकाने के लिए एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) शुरू हो जाएगा, जिससे हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को टोल का भुगतान में आसानी होगी। अब बार-बार रिचार्ज या बैलेंस की चिंता किए बिना आप आसानी से सफर कर सकते हैं। एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) के इस्तेमाल के बाद टोल पार करने की प्रोसेस और भी तेज हो जाएगी।

पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस

इसके इस्तेमाल से समय की बचत और ट्रैफिक जाम में कमी आएगी। इसकी अवधि साल भर की है। इसे लेने के लिए आपको 3000 रुपये चुकाने होंगे। आपको बता दें एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) की फ्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmargyatra App)  से 2 मिनट में ही कर सकते हैं फ्री बुकिंग। जाने क्या है इसका प्रोसेस?

कैसे करें एनुअल फास्टैग पास की प्री-बुकिंग?

15 अगस्त से शुरू हो रहे एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) के लिए आप आज ही प्री-बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmargyatra App)  डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसे ओपन करना होगा। ऐप में लॉगिन करने के बाद Annual FASTag Pass ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद वाहन का प्रकार, रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद पेमेंट करना होगा। पेमेंट करने के बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज और पास की डिटेल ऐप में ही मिल जाएगी। जिसे आप 15 अगस्त से इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको बता दें राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmargyatra App)  के अलावा आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं।

3000 चुकाकर होगी इतनी बचत

पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) की कीमत सरकार की ओर से 3000 रुपये तय की गई है। इस फास्टैग में आपको 200 बार टोल प्लाजा पर करने का मौका मिलेगा। यानी की महज 3000 रुपये चुका कर आप 200 टोल प्लाजा पर सफर कर सकते हैं। अगर आप नॉर्मली एवरेज खर्च देखते हैं। तो इतने टोल प्लाजा के लिए आपको 10000 रुपये चुकाने पड़ जाते हैं, लेकिन एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) के जरिए आप सिर्फ 3000 रुपये में ही यह सुविधा हासिल कर पाएंगे। यानी आप 7000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे।

Advertisement