Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. उत्तर प्रदेश में फरार लुटेरी दुल्हन का निकला एक और नाम, तलाशी के लिए आगरा पुलिस जाएगी प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में फरार लुटेरी दुल्हन का निकला एक और नाम, तलाशी के लिए आगरा पुलिस जाएगी प्रयागराज

By Sushil Sah 
Updated Date

आगरा। प्रयागराज निवासी एक नई नवेली दुल्हन , जिसका नाम सुरेखा है, अपनी शादी के छह दिन बाद आठ लाख रुपये नकदी और गहने लेकर भाग गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस सुरेखा की तलाश में प्रयागराज जानेवाली है। वहां पर उसके कथित पिता के साथ उसके भाई का भी सत्यापन किया जाएगा।

पढ़ें :- JSSC-CGL समेत झारखंड की 22 बड़ी परीक्षाएं रद्द, छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकास कालोनी सेक्टर 14 निवासी विष्णु ने 26 जून को बिचौलिया जवाहर सिंह के माध्यम से ‘प्रीति’ उर्फ ‘सुरेखा’ से रिश्ते की बात की थी। उसके बाद प्रीति को आगरा बुलाकर दिखाया गया। उसके बाद शादी 27 जून को हुई, जिसमें ​सारे खर्चे विष्णु ने ही उठाए थे। वहीं बिचौलिया ने इस शादी को कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बताया जा रहा है कि शादी में सुरेखा के कथित भाई धर्म सिंह और पिता बब्बू मौजूद थे। फिर तीन जुलाई की सुबह घर का दरवाजा खुला मिला और दुल्हन सुरेखा गायब थी। अलमारी में रखे जेवरात और डेढ़ लाख रुपये भी गायब थे। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद मांगी, तो पुलिस ने इसे घरेलू मामला बताकर टाल दिया।

पीड़ित परिवार की गुड्डी देवी ने अदालत के माध्यम से 15 अगस्त को सुरेखा, उसके ​कथित भाई धर्म सिंह, बिचौलिया जवाहर सिंह और पिता बब्बू के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। दूल्हे ‘विष्णु’ के भाई राहुल ने बताया कि वे लोग अपने स्तर से भी तलाश कर रहे हैं। साथ ही इस मामले की छानबीन कर रहे डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मिले साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Advertisement