Nitish Reddy ruled out of Ireland T20Is : भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए रवाना हो गई है। भारत को आयरलैंड के खिलाफ़ दो T20I मैच खेलने हैं, जिसके बाद 26 जून से इंग्लैंड के खिलाफ़ पांच T20I और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इस बीच, टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑल राउंडर नितीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ से बाहर बाहर हो गए हैं। वहीं, इंग्लैंड दौरे से भी उनके बाहर रहने की संभावना है।
पढ़ें :- युजवेंद्र चहल ने रेड-बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा, अब वनडे-T20 में वापसी पर नजर
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम को एक झटका लगा है क्योंकि ऑलराउंडर नितीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण UK के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट हाल ही में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ हुई वनडे सीरीज़ के दौरान लगी थी। रेड्डी को हार्दिक पांड्या की जगह लेनी थी, जो खुद क्वाड्रिसेप्स की मामूली चोट से जूझ रहे हैं और ODI में 10 ओवर फेंकने की स्थिति में नहीं हैं। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि “नितीश कुमार रेड्डी आयरलैंड सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। MRI से पता चला है कि उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन है और फ़ाइबर में भी दिक्कत (टूट-फूट) है। उन्हें आगे की जांच के लिए COE में रिपोर्ट करने को कहा गया है।”