रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब उनको एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए गए 38 भवनों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। आज हुई सुनवाई में प्रबंधन की दलीलों को असंतोषजनक मानते हुए खारिज कर दिया है। वहीं, रामपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित कर दिए हैं। इन पर बुलडोजर चलेगा। व्यक्तिगत सुनवाई के बाद आरडीए के उपाध्यक्ष की ओर से जौहर विवि को 20 दिन में भवन खाली करने का आदेश दिया है। इसके बाद कभी भी इन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा।
पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
उत्तर प्रदेश-
आज़म खान को बड़ा झटका – जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर बुलडोज़र चलेगा – अजय द्विवेदी,DM रामपुर !! pic.twitter.com/NpTjZTUyPe
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) July 15, 2026
पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना
दअरसल, रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक संबंधित 38 भवनों के नक्शा आदि दाखिल करने का आदेश दिया था। जौहर विवि प्रबंधन की ओर से दाखिल किए गए जवाब के बाद आरडीए द्वारा व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया, जिसमें बुधवार 15 जुलाई की तारीख नीयत थी।
बताया जा रहा है कि, सुनवाई पूरी होने के बाद अब आरडीए अवैध घोषित भवनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। ध्वस्तीकरण से संबंधित आदेश जारी किया गया है।