Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल प्लेऑफ की रेस से आज एक और टीम हो सकती है बाहर, जानिए किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

आईपीएल प्लेऑफ की रेस से आज एक और टीम हो सकती है बाहर, जानिए किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

By Abhimanyu 
Updated Date

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2025 में अपने फैंस को पूरी तरह निराश किया है। हैदराबाद ने मौजूदा सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं और उसे 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सोमवार को खेले जाने वाले मैच में उसके सामने करो या मरो की स्थिति होने वाली है।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैदान पर आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाली है। जहां पर दोनों टीमें हर हाल में मैच अपने नाम करना चाहेगी। इस मैच में अगर हैदराबाद को हार मिलती है तो वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा। दूसरी तरफ, अपने पिछले दो मैच गंवा चुकी दिल्ली पर भी जीत बड़ा दबाव होगा। अगर टीम हारती है तो उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए तीन में दो मैच हर हाल में जीतने होंगे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 55वां मैच कब खेला जाएगा? 

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 55वां मैच सोमवार 5 मई को खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 55वां मैच कहां खेला जाएगा? 

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 55वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 55वां मैच कितने बजे शुरू होगा? 

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 55वां मैच सोमवार 5 मई को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

आईपीएल 2025 के मैचों को किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे?

आईपीएल 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स18 1 पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement