अयोध्या। राम नगरी अयोध्या पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने बुधवार को राम मंदिर दान चोरी को लेकर बड़ा दिया है। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन पूजन किया। ‘श्री राम भूमि’ फिल्म की शूटिंग अयोध्या से शुरू हो रही है। अनुपम खेर ने कहा कि आशीर्वाद लेने हनुमान जी और राम लला से लेने आया हूं। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कहा कि मंदिर की मर्यादा कुछ लोगों के कृत्य से कम नहीं होती। उन्होंने कहा कि चोर को कोसिए। मंदिर को नहीं। अनुपम खेर ने कहा कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गलत काम की आलोचना होनी चाहिए, लेकिन आस्था पर असर नहीं पड़नी चाहिए।
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी विवाद पर सुनिए क्या बोले अनुपम खेर?@AnupamPKher #newsleader pic.twitter.com/QmWFbCR6MQ
— News Leader (@NewsLeaderLive) July 8, 2026
उन्होंने कहा कि जब घर में चोरी होता है, तो चोर को ब्लेम करते है ना कि घर को ब्लेम करते हैं? अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) आज अयोध्या से बड़ी घोषणा किया कि राम भक्तों पर हुये अत्याचार को दिखायेंगे। उन्होंने कहा भारी भीड़ है, लोगों की आस्था देखकर आँखे भर आती हैं।