मुंबई: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ हाई टीआरपी शो में से एक है। ‘अनुपमा’ को लेकर दर्शकों की दिवानगी ऐसी है कि एक भी एपिसोड मिस नहीं करना चाहते हैं। इस शो में फैमिली ड्रामा के साथ-साथ मनोरंजन भी जमकर होता है। लेकिन इस बीच पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैन्स ने नाराजगी भी जताई है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
वायरल वीडियो में शिवम खजूरिया (प्रेम) और स्पृहा चटर्जी (माही) का एक रोमांटिक सीन दिखाया गया है। सीन में प्रेम अपने कमरे में एंट्री करता है, जहां वह गलती से माही को राही समझ लेता है। इसके बाद प्रेम माही को पीछे से पकड़ लेता है, और माही चालाकी से अपना चेहरा छुपा लेती है। फिर प्रेम माही को बेड पर गिरा देता है और जब वह माही के चेहरे से पर्दा हटाने की कोशिश करता है, तभी वहां अनुपमा आ जाती है।
W*fff !! I am just speechless rn !!#Anupamaa pic.twitter.com/it1SyyJday
— Naina A. (@AnaamRishta) February 27, 2025
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
अनुपमा यह देखकर चौंक जाती है और उसे अपने पूर्व पति वनराज और काव्या के धोखे की याद आ जाती है। वह रोते हुए माही का नाम पुकारती है, जिसे प्रेम सुनकर हैरान रह जाता है।इस सीन के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मेकर्स को आड़े हाथों लिया।
एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप वही ट्रैक दोबारा ला रहे हैं? अगर माता-पिता गलतियां करते हैं तो क्या बच्चे भी वही दोहराएंगे?’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘बिल्कुल घिनौना!’, एक और यूजर ने गुस्से में लिखा, ‘अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जा रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेशर्म! शादी को हाईप नहीं मिला, तो अब हल्दी प्रोमो के बजाय इस तरह का ट्रैक दिखा रहे हैं। बहुत निराशाजनक!’