Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जो सामने आया सनकी ने उसे पीटा: नाना, नानी, मां और बहन को मौत के घाट उतारा, 4 गंभीर हालत में भर्ती

जो सामने आया सनकी ने उसे पीटा: नाना, नानी, मां और बहन को मौत के घाट उतारा, 4 गंभीर हालत में भर्ती

By Harsh 
Updated Date

अनूपपुर, करनपठार: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करनपठार थाने के अंतर्गत आने वाले अमोदा गांव में एक युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हमले में उसकी नानी, नाना, मां और मामा की बेटी की जान चली गई। परिवार के तीन अन्य लोगों के अलावा पुजारी गंगाराम भी हमले में घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आईं, महिलाओं को लेकर रखता था सख्त विचार

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय भन्नी बाई गोंड, 75 वर्षीय संपत सिंह गोंड, 50 वर्षीय अनूपिया बाई और मोनिका के रूप में हुई है। मोनिका आरोपी की मामा की बेटी बताई जा रही है।

डंडे से हमले में कई लोग घायल

करनपठार पुलिस के अनुसार, आरोपी ने परिवार के लोगों पर डंडे से हमला किया। इस घटना में चंचल (6), भारती सिंह (3), चैन सिंह और पुजारी गंगाराम घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुजारी गंगाराम का भी उपचार चल रहा है। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमला किस वजह से किया गया इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जो सामने आया उसपर लाठी और पत्थर चालाएं

पढ़ें :- थलपति विजय की TVK आधिकारिक रूप से INDIA Bloc में हुई शामिल, विपक्षी गठबंधन की बढ़ी ताकत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शुक्रवार की रात गांंव स्थित शनि मंदिर में जाकर पुजारी गंगाराम को लहुलुहान कर दिया जिसके बाद इलाज के लिए पुजारी को जबलपुर ले जाया गया। गांव वालो ने प्रेम सिंह उसी दौरान रस्सी से बांध दिया था, जिससे किसी तरह शनिवार की सुबह छूटकर अपने घर पहुंचा फिर लाठी और पत्थर से जो सामने आया सब पर बुरी तरह हमला करता गया।

पुलिस जुटा रही वारदात की जानकारी

करनपठार पुलिस मामले में घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटा रही है। चार लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में घटना को लेकर चर्चा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे क्या वजह थी और वारदात किस क्रम में हुई।

 

पढ़ें :- Video: महिला टीचर से प्रबंधक बोला ' मेरी पत्नि ​बीमार है.. तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं, कुशीनगर में आरोपी जेल भेजा गया
Advertisement