Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Anushka Sharma Birthday Special: जर्नलिस्ट बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा, ऐसे टॉप एक्ट्रेसेस में हुई शुमार

Anushka Sharma Birthday Special: जर्नलिस्ट बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा, ऐसे टॉप एक्ट्रेसेस में हुई शुमार

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anushka Sharma Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज यानी 1 मई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का (Anushka Sharma) की पहली पसंद एक्टर नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना था.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कभी जर्नलिज्म में अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें पहले मॉडलिंग फिर एक्टिंग की दुनिया में खींच लाई.

अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)  की मासूमियत और उनका किरदार ऑडियंस को खूब पसंद आया था. ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के बाद अनुष्का की किस्मत पलट गई और एक्ट्रेस के पास फिल्मों की लाइन लग गई.


शाहरुख खान के बाद अनुष्का शर्मा ने शाहिद कपूर की फिल्म बदमाश कंपनी में अपना दम दिखाया. शाहिद कपूर के बाद अनुष्का ने रणवीर सिंह के साथ बैंड बाजा बारात में वेडिंग प्लानर का किरदार निभाकर बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजा दिया.


कई फिल्में करने के बाद अनुष्का शर्मा एक बार फिर शाहरुख खान के साथ जब तक है जान में नजर आईं. सक्सेस की सीढ़ी पर चढ़ने के बाद अनुष्का शर्मा ने आमिर खान के साथ पीके में काम किया.


कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखाने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला, जिसे बाद में एक्ट्रेस ने अपने भाई को सौंप दिया. अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में एनएच 10, दिल धड़कने दो, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल और परी जैसी अनेकों फिल्मों में दम दिखाया है.


अनुष्का शर्मा के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से साल 2017 में शादी की थी. आज अनुष्का और विराट कोहली के दो बच्चे हैं- बेटी वामिका और बेटा अकाय. अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं.

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा
Advertisement