Anushka Sharma Birthday : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए उनके पति और भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली व्यस्त शेड्यूल से शुक्रवार सुबह मुंबई पहुंच गए। एयरपोर्ट पर विराट को कूल और कैजुअल अंदाज में देखा गया, जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और अनुष्का के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां
विराट मैदान से सीधे पत्नी के पास
विराट इन दिनों IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru के लिए खेल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने Gujarat Titans के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेला और उसके तुरंत बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए।
एयरपोर्ट पर जब फोटोग्राफर्स ने उनसे अनुष्का को “हैप्पी बर्थडे” कहने को कहा, तो विराट ने मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन किया— उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।
9 साल का साथ और खुशहाल परिवार
विराट और अनुष्का की लव स्टोरी हमेशा से फैंस के लिए खास रही है—एकदम फिल्मी, लेकिन बेहद सच्ची। नों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। बेटे अकाय के जन्म के बाद यह अनुष्का का दूसरा जन्मदिन है, जिसे कपल इस बार परिवार के साथ शांत और निजी तरीके से मनाने की योजना बना रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार
सुबह से ही सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के लिए बधाइयों की भरमार है। फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब सभी की नजरें विराट कोहली के उस खास पोस्ट पर टिकी हैं, जिसका इंतजार हर साल किया जाता है— हां वे अनुष्का के लिए दिल से लिखा हुआ इमोशनल मैसेज शेयर करते हैं।
खास दिन, खास पल
काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने वाला यह पावर कपल एक बार फिर अपने खास रिश्ते की झलक दिखा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी विराट का प्यार भरा अंदाज सोशल मीडिया पर देखने को मिलेगा।
पढ़ें :- राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, बोले- आप प्रधानमुत्री बनने जा रहे है...
रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता