Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ये हसीना है फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम, क्या आप पहचान पाए? सुपरस्टार से लेकर बिजनेसमैन तक 7 लोगों संग रहा अफेयर!

ये हसीना है फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम, क्या आप पहचान पाए? सुपरस्टार से लेकर बिजनेसमैन तक 7 लोगों संग रहा अफेयर!

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में कई सितारे हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी, लेकिन फिल्मों से ज्यादा उनके लव अफेयर्स के चर्चे रहे। इस सूची में जीनत अमान, रेखा से लेकर सुष्मिता सेन तक कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं, जिनकी फिल्मों के साथ लव अफेयर के किस्से भी खूब सुर्खियों में रहे। लेकिन क्या आप उस हसीन एक्ट्रेस को जानते हैं? जिसका नाम सुपरस्टार्स, क्रिकेटर के साथ-साथ दो बिजनेसमैन के साथ भी जुड़ा। 43 साल की हो चुकी इन हसीना के लव अफेयर्स किसी मिस्ट्री से कम नहीं है? ये हसीना इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। क्या आप पहचान पाए?

पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'

5 फुट 10 इंच हाइट, सुंदरता ऐसी कि देखने वाला देखता रह जाए, लंबे बाल और नजाकरत भरी अदाए।  इस एक्ट्रेस के फैंस करोड़ों में हैं। 120 करोड़ की मालकिन ये एक्ट्रेस अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस एक्ट्रेस को क्या आप पहचाने? अगर नहीं तो आपको बता ही देते हैं। ये एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) हैं।

अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) आज अपना 43वां बर्थडे (43rd Birthday) मना रही हैं। उनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने नया नाम अपनाया था। एक्ट्रेस का जन्म 7 नवंबर 1981 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ है। वह इंडस्ट्री की काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन किया है। एक्टिंग में आने से पहले वह योगा सिखाती थीं।

अनुष्का शेट्टी साल 2005 में फिल्म ‘सुपर’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘लक्ष्यम’, ‘शौर्यम’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। अनुष्का ने डार्क फैंटेसी फिल्म ‘अरुंधति’ में डबल रोल निभाया था और इसमें उनके इस किरदार को बहुत पसंद किया गया। उनके करियर की अब तक कि सबसे बेस्ट फिल्म एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज रही। इस सीरीज में उन्होंने ‘राजकुमारी देवसेना’ का किरदार निभाकर जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरीं थीं। दक्षिण सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री की क्वीन भी कहा जाता है।

वैसे तो शोबिज में एक दूसरे के साथ काम करने के साथ नाम जुड़ जाना आम बात है। 43 साल की एक्ट्रेस भी इससे अछूती नहीं रहीं। उनका नाम दूसरे को-स्टार्स के साथ-साथ क्रिकेटर और बिजनेसमैन संग भी जुड़ा। प्रभास, नागा चैतन्य, कृष जगरलामुडी, गोपीचंद के साथ-साथ क्रिकेटर राहुल द्रविड और दो बिजनेसमैन संग भी उनका नाम जुड़ा। हालांकि, किसी भी एक्टर संग रिलेशनशिप को एक्ट्रेस ने कभी कंफर्म नहीं किया। प्रभास संग तो उनका रिलेशनशिप तो काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा। दरअसल, बाहुबली की रिलीज के साथ दोनों के प्यार के चर्चे आम हुए थे और अफवाहें तो शादी तक पहुंच गई थी।हालांकि, वक्त के साथ दोनों के लिंकअप की अफवाहें बंद हो गईं।

पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

एक्ट्रेस ने एक बार राहुल द्रविड को अपनी क्रश बताया था। तभी से सोशल मीडिया यूजर्स ने क्रिकेटर संग भी उनका नाम जोड़ दिया। 43 साल की उम्र करीब 7 अफेयर्स रूमर्स के बाद भी एक्ट्रेस आज भी कुंवारी हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उनके अफेयर्स सबसे बड़ी मिस्ट्री है। अनुष्का काफी समय से फिल्मों में एक्टिव हैं। वह एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं। अनुष्का की एक फिल्म की फीस 4 से 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 तक अनुष्का शेट्टी की नेटवर्थ 110 से 120 करोड़ रुपए आंकी गई थी। खुद के गैराज में उनके पास बीएमडब्लू, ऑडी Q5 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

Advertisement