गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/दाउदपुर फ्लाईओवर और 06 लेन मार्ग की कार्य प्रगति को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को गुणवत्ता के साथ काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि, निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण की भौतिक प्रगति जानने के साथ ही इसके लेआउट मैप का भी अवलोकन किया।
पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। साथ ही मार्ग के दोनों तरफ के नालों को इस तरफ बनाया जाए जिससे कहीं भी जलजमाव की समस्या न आने पाए। यदि जलजमाव हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा, कि जतना को किसी तरह की कोई असुविधा न होने पाए इसका ध्यान दिया जाए।
साथ ही नाले को कवर्ड कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इसका इस्तेमाल फुटपाथ के रूप में किया जा सके। इसके साथ उन्होंने देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशानिर्देश दिए।
पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी