Aparna Das Wedding: मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा दास (Aparna Das) और ‘मंजुम्मेल बॉयज’ फेम एक्टर दीपक परमोबल (Deepak Parmobal) ने आज बुधवार (24 अप्रैल) को केरल के गुरुवायुर मंदिर में शादी रचा ली। इस मौके पर उनके परिवार और दोस्त मौजूद थे। फोटोग्राफर ने शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
फैस सोशल मीडिया के माध्यम से कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ मंदिर में हुई। इस दौरान दीपक ने सफेद सिल्क की धोती और गले में सिल्क का सफेद स्ट्रॉल पहना हुआ था। अपर्णा ने हरे ब्लाउज के साथ सफेद रंग की केरल की ट्रेडनिशनल कसावु साड़ी पहनी थी।
अपर्णा ने बेहद लाइट मेकअप किया था। अपर्णा शादी के जोड़े में कमाल लग रही थीं। दीपक और अपर्णा ने एक-दूसरे को तुलसी की माला पहनाई। शादी के बाद उन्होंने मीडिया का भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि दीपक और अपर्णा कुछ वक्त पहले से ही डेट कर रहे थे।
दीपक ने 2 अप्रैल को अपर्णा को टैग करते हुए अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट की थी जिसमें बताया गया था कि 24 अप्रैल, डेट सेव कर लें। इसमें दूल्हा और दुल्हन की तस्वीरें भी नजर आई थीं। बता दें कि अपर्णा ज्यादातर मलयालम और तमिल फिल्मों में दिखती हैं।
पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
उन्होंने 2018 में ‘नजन प्रकाशन’ के साथ डेब्यू किया था। साल 2022 में थलापति विजय के साथ अपर्णा ‘बीस्ट’ फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थी। दीपक भी मलयालम फिल्मों में दिखाई देते हैं। उन्होंने साल 2010 में ‘मलारवाडी आर्ट्स क्लब’ से अभिनय की शुरुआत की थी।