05 अप्रैल 2026 का राशिफल: ग्रहों की चाल के अनुसार 5 अप्रैल 2026 का दिन जहां कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है। वहीं कुछ जातकों को करियर और धन के मामलों में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है। रविवार को मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर धनवर्षा होगी। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा किसे मिलेगा धन लाभ, किसका करियर चमकेगा और किन राशियों को रहना होगा सावधान?
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 24 May: इन राशि के लोगों को आज मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां, विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता
मेष राशि- आज का दिन शुभ है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निवेश या प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
वृषभ राशि- मान-सम्मान मिलेगा लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। धन लाभ के योग हैं, पर काम में सावधानी रखें।
मिथुन राशि- आज थोड़ा आराम करें। ज्यादा सोचने से बचें। पुराने कामों की समीक्षा करने का सही समय है।
कर्क राशि- आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। काम ठीक चलेगा लेकिन फोकस बनाए रखना जरूरी है। परिवार में चर्चा हो सकती है।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 23 May: मकर, कन्या और वृषभ राशि के लोगों को नई योजनाओं की शुरुआत के लिए है आज अच्छा दिन
सिंह राशि- आज काम में देरी और रुकावट आ सकती है। गुस्से से बचें और धैर्य से काम लें। खर्च सोच-समझकर करें।
कन्या राशि- आज आपको संयम रखना होगा। छोटी बातों पर विवाद से बचें और योजनाओं को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं।
तुला राशि- आज का दिन अच्छा है। आज बिजनेस और नौकरी में सफलता, पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आज सावधानी जरूरी है। निवेश से बचें, कार्यस्थल पर ध्यान रखें। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।
धनु राशि- आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में प्रगति के संकेत हैं।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 21 May: वृषभ, कर्क और तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन है खास
मकर राशि- आज खुशियों भरा दिन रहेगा। नया वाहन/घर खरीदने के योग बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि- आज आर्थिक लाभ और बिजनेस में सफलता के योग हैं। लेकिन शत्रुओं से सतर्क रहें।
मीन राशि- आज नई शुरुआत का समय है। थोड़ी घबराहट हो सकती है, लेकिन आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।