Aprilia RS 457 delivery :अप्रिलिया आरएस 457 बाइक की डिलीवरी कंपनी ने शुरू कर दी है। बाइक पिछले साल दिसंबर में लॉन्च की गई थी। हाल ही में हैदराबाद में इसकी पहली यूनिट डिलीवर की गई है। इस बाइक की कीमत 4.10 लाख रुपये एक्स-शोरूम है लेकिन हैदराबाद और तेलंगाना में इसकी ऑन-रोड कीमत 4.95 लाख रुपये है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
पावरट्रेन
इस बाइक में 457cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन सिलेंडर, DOHC इंजन दिया है, जो 47bhp की पावर और 46nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
गियरबॉक्स
इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
क्विकशिफ्टर
सेटअप में स्लिपर क्लच और एक दो-तरफा क्विकशिफ्टर भी मिलता है।
बेक्रिंग और सस्पेंशन सेटअप
अप्रिलिया आरएस 457 बाइक में 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स के साथ 320 मिमी फ्रंट डिस्क और 2-पिस्टन स्लाइडिंग कैलिपर्स के साथ 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक मिलता है।
डुअल-चैनल ABS असिस्ट बाइक में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS असिस्ट की सुविधा भी दी गई है। वहीं सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो इसमें फ्रंट में 41mm इनवर्टेड सस्पेंशन के साथ ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम और रियर में मोनोशॉक दिया गया है। सेटअप में स्लिपर क्लच और एक दो-तरफा क्विकशिफ्टर भी मिलता है।