Aprilia Tuono 457 : अप्रिलिया अगले महीने भारत में ट्यूनो 457 को लॉन्च करने वाली है। इस मॉडल को पहली बार EICMA 2024 में दिखाया गया था। नई ट्यूनो को अलग Styling में पेश किया जाएगा। ट्यूनो 457 में 12.7 लीटर का Fuel Tank दिया जाएगा।
पढ़ें :- Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफ़ील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की शुरू हुई डिलीवरी, छोटे सर्विस सेंटर बनाए गए
एक्सेसरी
मैकेनिकल पार्ट की बात करें तो इसमें 457cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया, जो 47.6hp और 43.5Nm का उत्पादन करेगा। इसे Slip-assisted clutch के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। एक वैकल्पिक एक्सेसरी के रूप में एक Bi-directional quickshifter उपलब्ध होगा।
कीमत
टुओनो 457 में RS 457 के इलेक्ट्रॉनिक सूट भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच का TFT डिस्प्ले और 3 राइडिंग मोड शामिल किए हैं जो ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और Throttle Sensitivity को एडजस्ट करते हैं। इसमें दो कलर ऑप्शन – लाल और ग्रे उपलब्ध होंगे। राइवल्स के मामले में अप्रिलिया टुओनो 457 का मुकाबला KTM 390 Duke और Yamaha MT-03 से होगा। जबकि RS 457 की कीमत 4.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। इसकी कीमत 4 लाख रुपए से कम होने की उम्मीद है।