Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पत्नी संग बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे अरिजीत सिंह, भस्म आरती में लिया हिस्सा

पत्नी संग बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे अरिजीत सिंह, भस्म आरती में लिया हिस्सा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Arijit Singh news : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में दर्शन किए. रविवार सुबह अरिजीत सिंह मंदिर पहुंचे और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर उनकी पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..

अरिजीत सिंह हमेशा से अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी वह बेहद साधारण अंदाज में मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर में धोती और कुर्ता पहनकर पूजा-अर्चना की. फैंस को उनका यह सरल और भक्ति से भरा लुक खूब पसंद आ रहा है.

सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह ने महाकाल के दर्शन करते हुए विशेष पूजन भी कराया. उन्होंने मंदिर प्रांगण में बैठकर शांत मन से भगवान शिव का ध्यान किया और परिवार व देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की. वहां मौजूद पुजारियों ने उन्हें विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कराया.

अरिजीत सिंह की मंदिर में पूजा करते हुए जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें उनका सरल स्वभाव झलकता है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा, ‘असली सुपरस्टार वही होता है जो शोहरत के बाद भी संस्कार ना भूले.’ कई लोगों ने अरिजीत को ‘दिलों का राजा’ भी कहा.

पढ़ें :- पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर; लिखा- ‘माई हमार दुनिया’

सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह ने महाकाल के दर्शन करते हुए विशेष पूजन भी कराया. उन्होंने मंदिर प्रांगण में बैठकर शांत मन से भगवान शिव का ध्यान किया और परिवार व देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की. वहां मौजूद पुजारियों ने उन्हें विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कराया.

 

Advertisement