Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Arjun Kapoor Birthday : रोहित शेट्टी ने एक्टर अर्जुन कपूर और उनके फैंस को शानदार गिफ्ट,’सिंघम अगेन’ का रिलीज किया पोस्टर

Arjun Kapoor Birthday : रोहित शेट्टी ने एक्टर अर्जुन कपूर और उनके फैंस को शानदार गिफ्ट,’सिंघम अगेन’ का रिलीज किया पोस्टर

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून को अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने उनको और उनके फैंस को शानदार गिफ्ट दे दिया है।उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) से अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज किया है। जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और अर्जुन को बर्थडे विश किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को मेंशन किया और कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन’ (Happy Birthday Arjun)।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगे अर्जुन

फैंस रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अर्जुन फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। नए लुक पोस्टर में उनके विलेन लुक को ही रिवील किया गया है। जिसमें वे काफी इंटेंस लग रहे हैं। वहीं फैंस उनका लुक देखकर फिल्म की रिलीज के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। नए लुक में अर्जुन कपूर का चेहरा खून से लथपथ है और उन्होंने हाथ में हथियार पकड़ रखा है।

अर्जुन ने जताया आभार

पढ़ें :- ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की स्टोरी को अर्जुन ने रीपोस्ट किया और कैप्शन लिखा, ‘रोहित शेट्टी सर, क्या गिफ्ट है, जन्मदिन पर एक और ‘खतरे’ का खुलासा। थैंक्यू सो मच’। सिंघम अगेन (Singham Again) में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। जिनमें से सभी के लुक मेकर्स ने रिवील कर दिए हैं। इतनी बड़ी और दिलचस्प कास्ट को एक साथ देखने के लिए दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement