Arjun Tendulkar fiance: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक से हो गई है। यह सगाई समारोह गुपचुप तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें केवल दोनों परिवारों के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए। सचिन की तरह ही उनके बेटे अर्जुन भी क्रिकेटर हैं, जबकि उनकी मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं।
पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी
दरअसल, सानिया चंडोक रवि इकबाल घई की पोती हैं, जोकि Graviss Hospitality Ltd के चेयरमैन हैं। ये एक पारिवारिक कारोबार है, जिसकी जड़ें होटल और आइसक्रीम इंडस्ट्री में गहरी हैं। रवि घई इकबाल कृष्ण (आईके) घई के बेटे हैं, जिन्होंने मशहूर क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड और मुंबई के मरीन ड्राइव पर इंटरकॉन्टिनेंटल होटल की शुरुआत की थी। इतने बड़े घराने से आने के बावजूद सानिया ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है।
सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। वह मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर, मिस्टर पॉज (MR. PAWS) की संस्थापक हैं। सरकारी रिकॉर्ड (कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा (Mr. Paws) एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं। सोशल मीडिया पर सानिया का प्राइवेट अकाउंट ये बताता है कि वह अपनी जिंदगी को बेहद निजी रखने वाली महिला हैं।