Arjuna Award : भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान कर दिया है। इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, शतरंज, शूटिंग और कबड्डी समेत कई खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं।खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर इन पुरस्कारों की घोषणा की है।
पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने अवॉर्ड की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि हर साल खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस साल खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश के आधार पर लिया गया है।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट
तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स)
प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
नरेन्द्र (बॉक्सिंग)
विदित संतोष गुजराती (शतरंज)
दिव्या जीतेन्द्र देशमुख (शतरंज)
धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
लालरेम्सियामी (हॉकी)
राजकुमार पाल (हॉकी)
सुरजीत (कबड्डी)
पूजा (कबड्डी)
रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स)
अरविन्द सिंह (रोइंग)
अखिल श्योराण (शूटिंग)