लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आर्मी डे परेड (Army Day Parade) के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से गुरुवार को अंबेडकर पार्क (Ambedkar Park) पहुंची। बता दें कि 14 जनवरी को आर्मी-बैंड कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर पार्क (Ambedkar Park) में किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठने के लिए चेयर, लाइटिंग व हॉर्टिकल्चर के कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाये। साथ ही गोल्फ कार्ड की भी व्यवस्था पूर्व से ही कर लिया जाए।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मंडलायुक्त ने सेना के संबंधित ऑफिसर से वार्तालाप के दौरान कहां की एलडीए (LDA) की तरफ से कार्य में कोई अड़चन हो तो हमें तत्काल अवगत कराये। संबंधित ने बताया कि आपस में समन्वय बनाकर कार्य कराया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने अंबेडकर पार्क (Ambedkar Park) में गमले की संख्या में बढ़ोत्तरी व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने व पार्किंग व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क के फाउंटेन सारे चलते रहने चाहिए। अगर कोई खराब है उसे तत्काल सही करा लिया जाए।