Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Arvind Kejriwal: अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे, कौन पूरी करेगा मोदी की गारंटी…सीएम केजरीवाल का पीएम पर बड़ा हमला

Arvind Kejriwal: अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे, कौन पूरी करेगा मोदी की गारंटी…सीएम केजरीवाल का पीएम पर बड़ा हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अंतरिम जमानत ​पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान पूछा कि, भाजपा अगर जीतती है तो प्रधानमंत्री कौन होग क्योंकि पीएम मोदी अब अगले साल रिटायर हो रहे हैं?

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सीएम ने कहा कि, ये लोग इंडिया गठबंधन से अक्सर पूछते हैं कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा? मैं इनसे पूछता हूं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा क्योंकि मोदी जी अगले वर्ष 75 साल के हो जाएंगे। मोदी जी ने भाजपा के अंदर खुद ही नियम बनाया था कि जो 75 साल का होगा उसे रिटायर कर दिया जाएगा। अब मोदी जी रिटायर होने वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, अगर इनकी सरकार बनती है तो पहले दो महीने में योगी जी को निपटाएंगे, इसके बाद सबसे खास अमित शाह को प्रधानमंत्री बनायेंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी की गारंटियां पूरी कौन करेगा। मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या अमित शाम मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा… यही तानाशाही है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement