Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

By Abhimanyu 
Updated Date

Arvinder Singh Lovely Joins BJP : दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) आज शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। लवली ने हाल ही में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से उनके भजापा में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही थीं।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

दरअसल, अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा एनसीपी नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

Advertisement