Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video- विराट कोहली के आउट होते ही जाने लगे फैंस, मिनटों में खाली हुआ अरुण जेटली स्टेडियम

Video- विराट कोहली के आउट होते ही जाने लगे फैंस, मिनटों में खाली हुआ अरुण जेटली स्टेडियम

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli in Ranji Trophy: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) करीब 13 साल बाद 30 जनवरी को रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरे हैं। कोहली दिल्ली की टीम की ओर से रेलवे के रणजी मैच खेल रहे हैं। वहीं, रणजी ट्रॉफी में कोहली को खेलते देखने के लिए कल और आज (31 जनवरी) फैंस की भारी भीड़ अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिली। लेकिन, फैंस को निराशा हाथ लगी और भीड़ स्टेडियम छोड़कर जाने लगी।

पढ़ें :- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से पहले छीना राज्य मंत्री का दर्जा, अब सरकारी आवास खाली करने का जारी हुआ फरमान

दरअसल, रेलवे के खिलाफ मैच में दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) 15 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। हिमांशु अग्रवाल ने 28वें ओवर की चौथी गेंद पर कोहली को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। हिमांशु ने बेहतरीन आउट स्विंग गेंद डाली, जिस पर कोहली ड्राइव खेलने गए, लेकिन चूक गए। जिसके बाद स्टेडियम में हैरान करने वाला नजर देखने को मिला। कोहली के जल्दी आउट होने के बाद बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम छोड़कर जाने लगे। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

बता दें कि डीडीसीए (DDCA) ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली बनाम रेलवे मैच को फ्री में देखने का मौका दिया है। इस फ्री ऑफर का फायदा उठाने और  कोहली को देखने के लिए गुरुवार सुबह 3 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली थी। इस दौरान फैंस के बीच भगदड़ की खबरें भी सामने आयी थीं।

Advertisement