Ashada Gupta Navratri 2025 Date : आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना के लिए नवरात्रि का समय सबसे उत्तम माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार , जो भक्त पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा उपासना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साल में कुल चार बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है – शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। आषाढ़ महीने में गुप्त नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान तंत्र-मंत्र की साधना की जाती है और माता दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि हर साल शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। आइये जानते है इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और कब समाप्त होगी।
पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल
इस साल 26 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और 5 जुलाई को समापन होगा। गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है।
घटस्थापना
पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना करना शुभ होता है, जिसका समय है सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट के मध्य रहेगा।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की पूजा
नवरात्रि के 9 दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। दुर्गा सप्तशती , देवी महात्म्य और श्रीमद्-देवी भागवत जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करने से सभी परेशानियां दूर होती है और जीवन में सुख शांति आती है।