Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. आशीष चंचलानी और एली अवराम ने अपने रिश्ते को लेकर बताया सच, दोनों इंस्टाग्राम पर आए लाइव

आशीष चंचलानी और एली अवराम ने अपने रिश्ते को लेकर बताया सच, दोनों इंस्टाग्राम पर आए लाइव

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी और एक्ट्रेस एली अवराम  की हाल में सोशल मीडिया पर एक रोमेंटिक फोटो वायरल हुआ था जिसके बाद फैंस दोनो के रिलेशन  का कयास लगाने लगे। यहाँ तक कि फैंस उन्हे खूब बधाई दिये। इसके बाद  आशीष और एली ने खुद बताया कि ये तस्वीर उनके नए म्यूजिक वीडियो ‘चंदनिया’ का हिस्सा था । दोनों ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपने फैन्स का प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने डेटिंग की खबरों पर चर्चा किया।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

बता दें कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैन्स के इतना प्यार पर शुक्रिया किया। आशीष ने कहा कि एली के माता-पिता पहले से सब कुछ जानते थे।  लेकिन लोगों को लगा कि वे सच में कपल हैं, इसलिए कई लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं। एली ने बताया कि जब यह सब हुआ तो उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या जवाब दें, लेकिन उन्हें अच्छा भी लगा कि लोग उनकी इतनी परवाह करते हैं। एली और आशीष ने साफ बताया कि  दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं।

हम  एली को डेट नहीं कर सकते- आशीष

आशीष ने तो मजाक में कहा कि  मैं इस इंसान को कभी डेट नहीं कर सकता। मुझे कोई पागल कुत्ते ने नहीं काटा है। एली के साथ काम करना शेर के मुंह में हाथ डालने जैसा है। उन्होंने बताया कि यह सब एक मजाक था और सोचा था कि फॉलोअर्स इसे समझ जाएंगे, लेकिन बात बहुत ज्यादा फैल गई।

‘चंदनिया’ के बारे में

गाना ‘चंदनिया’ के बारे में बात करें तो इसे मिथुन ने कंपोज किया है, विशाल मिश्रा ने गया है और इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं।

पढ़ें :- रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, करेंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

 

Advertisement