Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. आश्रम की पम्मी पहलवान की हॉटनेस ने उड़ाए होश, जाने वेब सीरीज के लिए कितनी ली फीस

आश्रम की पम्मी पहलवान की हॉटनेस ने उड़ाए होश, जाने वेब सीरीज के लिए कितनी ली फीस

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Aashram 3 Aaditi Pohankar Net Worth: बॉबी देओल की पॉपुलर सीरीज ‘आश्रम 3’ अपने पार्ट 2 के साथ वापसी कर चुकी है। रिलीज होते ही ये दूसरा पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म MX Player पर धूम मचा रहा है। वहीं सीरीज में ‘पम्मी पहलवान’ यानी अदिति पोहनकर (Aditi Pohankar) ने अपनी बोल्डनेस से तहलका मचा दिया है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

फैंस के बीच एक्ट्रेस छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की रियल लाइफ की बात करें तो वो करोड़ों की मालकिन हैं।  अदिति आश्रम से पहले कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ‘लय भारी’, ‘जेमिनी गणेशनम सुरुली राजनम’ सहित कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।


हालांकि बॉबी देओल की ‘आश्रम’ वेब सीरीज से एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी मिली। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में ‘लव सेक्स और धोखा’ से की थी। अदिति ने अपने एक्टिंग करियर में करोड़ों की कमाई की है।


बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस 67 करोड़ की मालकिन हैं। बता दें एक्ट्रेस ने आश्रम के पहले सीजन की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ा दी थी। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस


इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस अपनी बोल्ड और सैसी फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की पिक्स सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं। वहीं उनके फैंस उनके हर एक लुक पर फिदा हैं।

 

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
Advertisement