Asia Cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसकी कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गयी है, जबकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे सीनियर प्लेयर्स को टीम में जगह नहीं दी गयी है। पीसीबी के इस फैसले के बाद बाबर और रिजवान के टी20आई करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि, शाहीन शाह अफरीदी को एशिया कप में मौका मिला है।
पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई को सौंपी गयी है और सभी मैच टी20आई फॉर्मेट में खेले जाने हैं। इससे पहले पाकिस्तान की टीम को 29 अगस्त से 7 सितंबर तक UAE में ट्राई सीरीज खेलनी है। जिसमें उसके सामने अफगानिस्तान और यूएई की टीमें होंगी। वहीं, पाकिस्तान के सेलेक्टर्स ने ट्राई-सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए जो टीम चुनी, उसमें ज्यादा युवाओं को मौका दिया है। हालांकि, सीनियर खिलाड़ियों में शाहीन अफरीदी के अलावा हारिस रउफ, फखर जमां और खुशदिल शाह जैसे प्लेयर्स इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं। मोहम्मद हारिस को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखा गया है।
एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मुकीम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा