Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2025 : यूएई से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, एशिया कप का किया बहिष्कार

Asia Cup 2025 : यूएई से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, एशिया कप का किया बहिष्कार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एशिया कप (Asia Cup) का 10वां मैच बुधवार को पाकिस्तान और मेजबान यूएई (UAE) के बीच दुबई में खेला जाना था, लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तान (Pakistan) ने यूएई (UAE)  के साथ खेलने से इनकार कर दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, क्योंकि अब यूएई (UAE)  को वॉकओवर मिल गया और दो अंक के साथ मेजबान टीम यूएई (UAE) ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

पढ़ें :- अखिलेश ने अधिकारियों को चेताया, बोले- अगर फॉर्म-6 के जरिए गलत वोटर का नाम जोड़ने में मदद की तो अगला ठिकाना जेल होगा

बता दें कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। पाक टीम ने इसके लिए मैच रेफरी एंडी पॉयक्राफ्ट को जिम्मेदार माना था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसको लेकर आईसीसी (ICC) से शिकायत दर्ज कराई थी। पाकिस्तान की मांग थी की मैच रेफरी को हटाया जाए, लेकिन आईसीसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अटकलें थीं कि पाकिस्तान यूएई (UAE) के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगा।

Advertisement